भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता बेहाल जिम्मेदार मस्त सलोन क्षेत्र में बढ़ा जनाक्रोश
-
By
Admin
Published - 24 May 2026 25 views
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता बेहाल, जिम्मेदार मस्त सलोन क्षेत्र में बढ़ा जनाक्रोश
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली। प्रदेश के कई जिलों की तरह रायबरेली जनपद भी इन दिनों लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित विद्युत कटौती ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर सलोन विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोग दिन-रात बिजली संकट से परेशान दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई-कई घंटों तक बिजली गायब रहती है, जिससे पेयजल संकट से लेकर बच्चों की पढ़ाई और व्यापार तक प्रभावित हो रहा है।
क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बिजली न रहने से पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद पड़ी रहती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है, जहां घंटों बिजली गुल रहने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।सूत्रों की मानें तो सलोन विधानसभा क्षेत्र के सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा भी पिछले लगभग दो महीनों से विद्युत विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान को लेकर लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से स्पष्ट और ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है। इससे जनता के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि जब जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, तो आम जनता की समस्याओं का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।उधर, लगातार बढ़ रही बिजली कटौती को लेकर विपक्षी दलों को भी सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमराई हुई बताते हुए सरकार और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार बड़े-बड़े विकास के दावे कर रही है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।व्यापारियों का कहना है कि लगातार बिजली जाने से दुकानों और छोटे उद्योगों पर भी असर पड़ रहा है। इन्वर्टर और जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं किसान भी सिंचाई को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि अनियमित बिजली आपूर्ति के चलते खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विद्युत विभाग तत्काल रोस्टर व्यवस्था स्पष्ट करे और अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए। साथ ही खराब पड़े ट्रांसफार्मरों और जर्जर लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर बिजली संकट से राहत कब मिलेगी? जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं और जनता त्रस्त होकर समाधान की प्रतीक्षा कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता बेहाल, जिम्मेदार मस्त सलोन क्षेत्र में बढ़ा जनाक्रोशनेशनल न
-
ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहींनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौके पर मौत पति और दो बच्चियां घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याजन
-
अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए - डीएमविगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रश
-
जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभडीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्