घरों में बुझा चूल्हा, दुकानों पर घरेलू गैस से पक रहा फास्ट-फूड उपभोक्ताओं की लंबी कतार, जिम्मेदार बेखबर
-
By
Admin
Published - 13 March 2026 32 views
घरों में बुझा चूल्हा, दुकानों पर घरेलू गैस से पक रहा फास्ट-फूड उपभोक्ताओं की लंबी कतार, जिम्मेदार बेखबर
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
सलोन (रायबरेली)। एक ओर जहां आम उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी और दुकानों पर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कस्बे में कई दुकानदार खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहे हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और घरों के चूल्हे बुझने की नौबत आ रही है।ताजा मामला सलोन कस्बे के मानिकपुर रोड तिराहे का सामने आया है, जहां स्थित एक दुकान पर धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर समोसा, पकौड़ी, फास्ट-फूड और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। बताया जाता है कि दुकानदार के पास कामार्सियल गैस सिलेंडर भी मौजूद है, लेकिन उसका उपयोग न के बराबर किया जा रहा है और केवल दिखावे के लिए रखा गया है। वास्तविक रूप से भोजन बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरों में भोजन बनाने के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन कुछ दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर इसका उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहे हैं। इससे एक ओर जहां घरेलू गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी यह गंभीर मामला है।कस्बे में कई जगहों पर ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते हैं, जहां घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं और लोग गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं, जबकि दुकानों पर उसी घरेलू गैस से समोसा, पकौड़ी और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि घरेलू गैस का दुरुपयोग रोका जा सके और आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतेंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवा
-
बेटे-बहू से परेशान बुजुर्ग मां के साथ मारपीट और घर से निकालने का आरोपनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसी
-
जल जीवन मिशन पर भ्रष्टाचार के आरोप, नलों में पानी की जगह हवानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या 
-
राइफल क्लब मैदान में प्रदर्शनी का विरोध, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट