400 केवी पावर हाउस सिरसिरा सलोन में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 91 views
400 केवी पावर हाउस सिरसिरा सलोन में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन, रायबरेली। अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 10 जून 2026 को 400 केवी पावर हाउस सिरसिरा, सलोन में फायर स्टेशन प्रभारी गोपीचंद मिश्र ने अपनी सलोन की टीम द्वारा एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत प्रतिष्ठानों में संभावित आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।मॉक ड्रिल के दौरान फायर स्टेशन सलोन के अग्निशमन कर्मियों ने पावर हाउस परिसर में काल्पनिक आग लगने की स्थिति तैयार कर बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया। टीम ने कर्मचारियों को बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही किस प्रकार संयम बनाए रखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित करना चाहिए तथा प्रारंभिक स्तर पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास करना चाहिए। अग्निशमन अधिकारियों ने विद्युत उपकरणों में लगने वाली आग के कारणों, उससे होने वाले संभावित नुकसान तथा सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी। कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही आपातकालीन निकासी, सुरक्षित स्थान पर एकत्र होने तथा दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा की गईं।मॉक ड्रिल के दौरान पावर हाउस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अग्निशमन दल द्वारा बताए गए सुरक्षा मानकों का अभ्यास किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी अप्रत्याशित घटना के समय जन-धन की हानि को न्यूनतम करने में सहायक सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम के अंत में फायर स्टेशन सलोन की टीम ने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का नियमित पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने की अपील की। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन से पावर हाउस परिसर में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता का संदेश प्रसारित हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
बाँदा में अब तक की सबसे बड़ी सफल सर्जरी, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहासनेशनल न्यूज 1 बांद
-
मिट्टी का अवैध खनन के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी रायबरेली ज