पेट्रोल पंप पर घपलेबाजी का आरोप, युवक की सतर्कता से बचा 105 रुपये का नुकसान
-
By
Admin
Published - 11 June 2026 163 views
पेट्रोल पंप पर घपलेबाजी का आरोप, युवक की सतर्कता से बचा 105 रुपये का नुकसान
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन, रायबरेली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता पहले से ही आर्थिक बोझ झेल रही है। ऐसे में यदि पेट्रोल पंपों पर भी उपभोक्ताओं के साथ अनियमितता होने लगे तो यह चिंता का विषय है। सलोन नगर पंचायत स्थित एक पेट्रोल पंप पर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बाइक सवार युवक ने सतर्कता दिखाकर कथित रूप से 105 रुपये की गड़बड़ी पकड़ ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल में 500 रुपये का पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मी ने मशीन का मीटर शून्य किए बिना ही पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। मीटर पर पहले से 105 रुपये दर्ज था, जिसे रीसेट किए बिना सीधे 500 रुपये की फीडिंग कर दी गई। इस प्रकार युवक को केवल 395 रुपये के बराबर पेट्रोल मिलने की आशंका थी।हालांकि बाइक सवार युवक पहले से ही मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। पेट्रोल भरने के दौरान उसकी नजर मीटर पर पड़ी तो उसने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद युवक और पेट्रोल पंप कर्मी के बीच कुछ देर तक वाद-विवाद हुआ। बताया जाता है कि बाद में कर्मी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा मशीन को शून्य कर युवक की मोटरसाइकिल में पूरा 500 रुपये का पेट्रोल भर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि उपभोक्ता सतर्क न रहे तो इस प्रकार की छोटी-छोटी अनियमितताओं से प्रतिदिन कई लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रोल या डीजल भरवाते समय वाहन स्वामी को स्वयं मशीन के मीटर पर नजर रखनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पेट्रोल पंप कर्मी मीटर को शून्य करने के बाद ही ईंधन भरना शुरू करे।जानकारों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय उपभोक्ताओं को मात्रा, रसीद और मीटर की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई दे तो तत्काल विरोध दर्ज कराने के साथ संबंधित अधिकारियों को भी सूचना देनी चाहिए।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जागरूकता और सतर्कता ही उपभोक्ताओं को संभावित धोखाधड़ी से बचा सकती है। वहीं संबंधित विभाग और पेट्रोल पंप संचालकों की भी जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करें।
सम्बंधित खबरें
-
बाँदा में अब तक की सबसे बड़ी सफल सर्जरी, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहासनेशनल न्यूज 1 बांद
-
मिट्टी का अवैध खनन के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी रायबरेली ज