प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे-डीएम
-
By
Admin
Published - 15 November 2025 169 views
प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे-डीएम
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी
रायबरेली, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा विधानसभा-177 बछरावां (अ०जा०) के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज के बूथ संख्या 259 और 260 का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके पश्चात उन्होंने श्री गांधी विद्यालय इण्टर कालेज में बूथ संख्या 66, 67, 68, 69 एवं 70 का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति, मतदाताओं से संपर्क की प्रगति तथा मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही मार्किंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा सभी प्रपत्र दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 से पूर्व संकलित कर लिए जाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्य समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण के समय तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी व बीएलओ उपस्थित रहें।
सम्बंधित खबरें
-
सहकारिता गोठी का आयोजन हुआ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी ऊंचाहार /रायबरेली विक
-
महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी 19 व 20 को जनपद मेंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी रायब
-
डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंशिकायतों का समयब
-
प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे-डीएमविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रिय