करेमुआ ग्राम सभा में विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अशोक कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन
-
By
Admin
Published - 01 March 2026 102 views
करेमुआ ग्राम सभा में विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक अशोक कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली/सलोन। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करेमुआ में मनरेगा एवं वित्त आयोग की संयुक्त धनराशि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।जानकारी के अनुसार लगभग 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन विधायक ने किया। इस केंद्र के निर्माण से ग्राम के नौनिहालों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।इसके साथ ही करीब चार सौ मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का भी लोकार्पण किया गया। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी, विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ व जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।खंड विकास अधिकारी ने बताया कि यह कार्य मनरेगा एवं वित्त आयोग तथा आई सी डी एस की धनराशि से पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराया गया है। ग्राम प्रधान ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए आगे भी इसी प्रकार के कार्य कराए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष रामकुमार जयसवाल ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
सम्बंधित खबरें
-
यात्रा का उद्देश्य बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा द्वारा गाँव- गाँव,पाँव-पाँव पद यात्रा" का आयोजन किया ज