आगामी रमजान और होली के त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई
-
By
Admin
Published - 01 March 2026 18 views
ऊंचाहार में आगामी रमजान और होली के त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट ऊंचाहार तहसील सचिन शर्मा
रायबरेली के ऊंचाहार में आगामी रमजान और होली के त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडे और कोतवाल अजय कुमार राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत और कानूनगो रत्नाकर शुक्ला भी उपस्थित थे।
बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और धर्मगुरुओं से सीधा संवाद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक हैं और इनमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि होली के दौरान हुड़दंग करने वाले या जबरन रंग डालने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही, भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया पर निगरानी की जाएगी और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद लोगों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई। कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अपने विचार साझा किए।
अंत में, कोतवाल अजय कुमार राय ने सभी से गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए खुशी-खुशी पर्व मनाने की अपील की। इस बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना था।
बैठक में उपस्थित कई गणमान्य पवन सिंह (प्रधान कंदरावाँ),अरविन्द शर्मा, जितेंद्र यादव, कृष्ण चंद्र जायसवाल , डॉ. मकसूद, मोहम्मद सलीम, राज गुप्ता (सभासद), मौलाना मोहम्मद अहमद और डॉ. यूसुफ मंसूरी जैसे गणमान्य नागरिकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया।
सम्बंधित खबरें
-
यात्रा का उद्देश्य बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा द्वारा गाँव- गाँव,पाँव-पाँव पद यात्रा" का आयोजन किया ज