भीषण गर्मी को देखते हुए गौशाला में गोवंश के लिए किसी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं है
-
By
Admin
Published - 14 March 2026 14 views
भीषण गर्मी को देखते हुए गौशाला में गोवंश के लिए किसी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं है
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या
बबेरू ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा बिहारी में संचालित अस्थाई गौशाला में देखा कि गोवंशों को सिर्फ सूखा भूसा खिलाया जा रहा है और गोवंशों की संख्या सिर्फ 111 थी
गड्ढे में एक गोवंश मृत पड़ा हुआ था जिसको कुत्ते नोच कर खा गए हैं
वर्तमान समय में भीषण गर्मी का समय हो चुका है इसको देखते हुए गोवंशों को पानी पीने की व्यवस्था समुचित होनी चाहिए और साफ पानी होना चाहिए लेकिन टंकी में गंदा पानी मिल रहा है
बबेरू ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलहरी में संचालित अस्थाई गौशाला में अगस्त माह में 88 गोवंश संरक्षित किए गए थे लेकिन वर्तमान में सिर्फ 48 गोवंश मिले हैं
गोवंश को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है जो की मशहूर और मटर का है और गौशाला में 48 गोवंश में सिर्फ पांच गोवंश के टैग लगे हुए हैं बाकी गोवंश के टैग नहीं लगे हुए हैं
आखिरकार क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बिना टैग के पेमेंट किस प्रकार से किया जा रहा है यह एक सोचने का विषय है
आज विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ बबेरू ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न गौशालयों का भ्रमण किया और देखा की गर्मी को देखते हुए गोवंश के लिए किसी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं है पानी में पीने वाली टंकी पर सफाई नहीं है और खाने में गोवंश को सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा है
सम्बंधित खबरें
-
बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज, गांव गांव पांव–पांव यात्रा से बढ़ रहा जनसमर्थननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर
-
भीषण गर्मी को देखते हुए गौशाला में गोवंश के लिए किसी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं हैनेशनल न्यूज 1 बा
-
बांदा में अब गांव-गांव दौड़ेंगी सरकारी मिनी बसेंमुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर तैयारियां तेज
-
चार दिवसीय श्री राम कथा एवं मानस सम्मेलन प्रारंभनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,सलोन (रा
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशनेशनल न