कांग्रेसियों ने काशीराम पार्क में मान्यवर काशीराम जी की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
-
By
Admin
Published - 15 March 2026 11 views
कांग्रेसियों ने काशीराम पार्क में मान्यवर काशीराम जी की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या
बांदा कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर काशीराम जी की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में स्थित काशीराम पार्क पहुंचकर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "मान्यवर काशीराम क्लास वन की नौकरी छोड़कर सामाजिक जन चेतना के लिए उन्होंने पहले वामसेफ का गठन व 1984 में बहुजन समाज पार्टी बनाकर दलित, पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पूरे देश में जन चेतना का संचार किया गया, उन्होंने कभी अपने विचारों से समझौतावादी नीति को प्रशय नहीं दिया गया, उसी का नतीजा रहा उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चार बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी, ऐसे महापुरुषों को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए था जो आज तक नहीं हुआ। लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी द्वारा मान्यवर काशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई है।"
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि "मान्यवर काशीराम की यह सोच थी "जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी" महिलाओं के प्रति उनके अधिकारों के लिए सदैव अपनी आवाज बुलन्द करने वाले काशीराम जी ने दलित की बेटी मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर एक मिसाल कायम की गई, मान्यवर काशीराम, बाबा भीमराव अम्बेडकर के मिशन को जबतक जीवित रहे बढ़ाए जाने का काम किया गया, केन्द्र व राज्य सरकार को काशीराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई।"
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव भइयालाल पटेल, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, ईशू फैज खान, मण्डल अध्यक्ष रज्जाक भाई, लल्लू कोटार्य, सुमन वर्मा, गोमती साहू, लालबाबू राजपूत उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बुंदेलखंड तो ले के रहेंगे जैसे देंगे वैसे लेंगे,हमे हमारा राज्य चाहिएनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- सं
-
सपा कार्यकर्ताओं ने मान्यवर काशीराम जी की 92वीं जयंती बडे धूम धाम से मनाईनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
बांदा में आध्यात्म और सेवा की नई शुरुआत हुई है, जहां राजयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नए
-
श्रीराम कथा व मानस संत सम्मेलन का हुआ मंगलमय शुभारंभनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीसलोन
-
एस. जे. एस पब्लिक स्कूल अभिभावक संगोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा&n