डीएम की अध्यक्षता में सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक संपन्न
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 76 views
डीएम की अध्यक्षता में सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक संपन्न
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार रायबरेली में सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 10 कम/खराब प्रगति वाले बैंकों के जोनल हेड/रीजनल हेड एवं स्टेट हेड्स की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एक्सिस बैंक की अत्यंत खराब प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें 31 मार्च 2026 तक आवंटित लक्ष्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अन्य बैंकों यथा आईसीआईसीआई, इन्डियन बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्डियन ओवरसीज़ बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, उ.प्र. ग्रामीण बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के शीर्ष अधिकारियों से कहा गया कि सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान सरकार की एक अति महत्वपूर्ण योजना है जिसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर पर लगातार की जाती है। उक्त के दृष्टिगत समस्त बैंकों को प्रत्येक दशा में आवंटित लक्ष्य पूर्ण करना है इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी द्वारा 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले मेगा ऋण वितरण कैम्प में स्वीकृति/वितरण किये जाने वाले प्रकरणों की संख्या से संबंधित सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश बैंक अधिकारियों को दिया गया एवं उक्तानुसार प्रकरणों का स्वीकृति/वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अग्रणी जिला प्रबंधक रूपेश दुबे, सम्बंधित बैंकों के शीर्ष अधिकारियों सहित जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र रायबरेली के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 714 लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्तनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
डीएम की अध्यक्षता में सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील
-
पीड़ितो ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाईनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- स