जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक कर, दिए निर्देश
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 64 views
जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक कर, दिए निर्देश
नेशनल न्यूज1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभाग, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करायें। परिवहन, आबकारी, विद्युत, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा कर कम वसूली वाले विभागों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लम्बित राजस्व वादों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि लम्बित वादों की समीक्षा कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित समस्त उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।सम्बंधित खबरें
-
मां की आंखों के सामने रपटे में समाया पांच साल का प्रियांशुनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा पै
-
नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी, 13 अक्टूबर को होगा मतदाननेशनल न्यूज 1
-
शासकीय अधिवक्ताओं के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित 30 सितम्बर तक भेजे जा सकेंगे आवेदन नेशनल