रायबरेली में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
-
By
Admin
Published - 01 November 2026 12 views
रायबरेली में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
गुड सेमेरिटन योजना के तहत सड़क हादसे में घायलों की मदद करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी, जिले में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन में यातायात माह 2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान यातायात जागरूकता के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में गुड सेमेरिटन (राहगीर) योजना के महत्व पर भी जोर दिया गया। लोगों को बताया जाएगा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। दुर्घटना पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने में मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यातायात माह के शुभारंभ अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन और क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
रायबरेली में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया
-
बांझपन इनफर्टिलिटी पर 'जेनोविया ISAR नेशनल पीजी टीचिंग इनिशिएटिव' का आयोजन कियानेशनल न्यूज 1 रायबरेल
-
सड़क सुरक्षा को लेकर बांदा पुलिस सक्रिय, नवंबर भर चलेगा जागरूकता अभियाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथों को मजबूत करने पर जोरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
मेगा विधिक जागरूकता शिविर 125 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स