चरका खंड-10 में नियम को तार-तार कर प्रशासन पर उठे मिलीभगत के सवाल
-
By
Admin
Published - 17 April 2026 18 views
चरका खंड-10 में नियम को तार-तार कर प्रशासन पर उठे मिलीभगत के सवाल
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या
बबेरू (बांदा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम चरका में संचालित मुरम खंड संख्या-10 इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। मेसर्स इमारा इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित इस खनन खंड पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और खनन विभाग के नियमों की खुलेआम अनदेखी के आरोप लग रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन क्षेत्र से निकलने वाले डंपर और ट्रक बिना ढके और ओवरलोड होकर मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में धूल का घना गुबार फैला रहता है। हालात यह हैं कि राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को आगे का रास्ता तक साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
नियमों के मुताबिक, खनन क्षेत्र और परिवहन मार्गों पर धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव अनिवार्य है, लेकिन मौके पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही। आरोप है कि संचालकों द्वारा इस दिशा में पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है।
इसके अलावा, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत भी तेजी से खराब हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे, जिससे खनन संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
सम्बंधित खबरें
-
विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कप
-
साड़ी खंड 1 में बालू खदान के माफियाओं ने बर्बाद किया किसानों की फसलें नेशनल न्यूज 1बादा र
-
45 डिग्री की तपिश में शिक्षकों की मिसाल,राहगीरों को बांटे गमछेनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्याबां
-
सब्जी मंडी में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाएं, ई-रिक्शा चोरी से मचा हड़कंपनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
रेलवे की पटरी पर खेल GRP की निगरानी पर उठे बड़े सवालनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,रायब