विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
-
By
Admin
Published - 22 April 2026 56 views
विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
रायबरेली जनपद के सलोन क्षेत्र स्थित मॉडल पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपर जिला जज सचिन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमें जल, जीवन और आवश्यक संसाधन प्रदान करती है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि “जब तक पृथ्वी पर पेड़, जल और स्वच्छ पर्यावरण रहेगा, तभी जीवन संभव है।”उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है और प्रत्येक जीव के जीवन के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया।अपने संबोधन में उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर वैश्विक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और विश्व के अनेक देशों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है।
इस अवसर पर पीएलवी नागार्जुन प्रसाद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सभा चौधरी, दिनेश कुमार मिश्रा, रमेश तिवारी, बृजेश कुमार, समाजसेवी सुनील साहू, पीएलवी नागार्जुन प्रसाद गुप्ता, ठाकुर प्रसाद मौर्य, माधुरी कुमारी सहित लगभग 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
गोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और पृथ्वी को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रेरणा देना रहा।
सम्बंधित खबरें
-
विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कप
-
साड़ी खंड 1 में बालू खदान के माफियाओं ने बर्बाद किया किसानों की फसलें नेशनल न्यूज 1बादा र
-
45 डिग्री की तपिश में शिक्षकों की मिसाल,राहगीरों को बांटे गमछेनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्याबां
-
सब्जी मंडी में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाएं, ई-रिक्शा चोरी से मचा हड़कंपनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
रेलवे की पटरी पर खेल GRP की निगरानी पर उठे बड़े सवालनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,रायब