वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की विशाल वट वृक्ष की पूजा,पृथ्वीपुर गांव में श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना
-
By
Admin
Published - 16 May 2026 106 views
वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की विशाल वट वृक्ष की पूजा,पृथ्वीपुर गांव में श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन/रायबरेली।जनपद रायबरेली सहित सलोन क्षेत्र में शनिवार, 16 मई 2026 को वट सावित्री व्रत (बरगदही पूजन) श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सलोन तहसील क्षेत्र के पृथ्वीपुर ग्राम में स्थित रामसुंदर तिवारी के खेत में स्थित विशाल वट वृक्ष के नीचे सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की लंबी आयु की कामना की।सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार में पूजा स्थल पर पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की तथा फल, फूल, मिठाई, भीगे चने, पूड़ी-पकवान और पूजा सामग्री अर्पित कर व्रत कथा सुनी। पूजा के दौरान “सावित्री-सत्यवान” की कथा का श्रवण कराया गया, जिसमें पत्नी के अटूट समर्पण, तप और निष्ठा का वर्णन किया गया।ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें बरगद के वृक्ष को अक्षय जीवन और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार पर आने वाले संकट दूर होते हैं।पूजन के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और एक-दूसरे को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया। बच्चों और ग्रामीणों की भी पूजा स्थल पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है और हर वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं यहां एकत्र होकर विशाल वट वृक्ष की पूजा करती हैं।धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।
सम्बंधित खबरें
-
बहादुरपुर स्योढ़ा बालू खंड में लाल सोने की लूट कर रहे है खनन माफियानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंशिकायतों का समयब
-
जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में भर्ती हेतु अनुभवी कुशल अभ्यर्थी करें ऑनलाइन आवेदननेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
रवानगी के बाद भी थाना छोड़कर नहीं जाना चाहता है दरोगानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीमामला