बहादुरपुर स्योढ़ा बालू खंड में लाल सोने की लूट कर रहे है खनन माफिया
-
By
Admin
Published - 16 May 2026 17 views
बहादुरपुर स्योढ़ा बालू खंड में लाल सोने की लूट कर रहे है खनन माफिया
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जनपद के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर स्योढ़ा बालू खंड में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है।प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनों के जरिए केन नदी से लगातार बालू निकाली जा रही है, जिससे नदी की पारिस्थितिकी पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ओर वहीं जलीय जीवों के अस्तित्व पर भी संकट गहराता जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात अवैध खनन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया प्रशासनिक कार्रवाई के डर के बिना खुलेआम मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।क्या ये
संबंधित विभाग की मिलीभगत से यह पूरा खेल संचालित हो रहा है, जिसके चलते सरकार को राजस्व का भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालखंडी नाका क्षेत्र के उमेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, हर्षित गुप्ता और प्रताप की निगरानी में अवैध खनन का कारोबार फल फूल रहा है
इतना ही नहीं, बंद पड़े रिसौरा बालू खंड से भी चोरी-छिपे बालू निकली जा रही है ।
सम्बंधित खबरें
-
बहादुरपुर स्योढ़ा बालू खंड में लाल सोने की लूट कर रहे है खनन माफियानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंशिकायतों का समयब
-
जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में भर्ती हेतु अनुभवी कुशल अभ्यर्थी करें ऑनलाइन आवेदननेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
रवानगी के बाद भी थाना छोड़कर नहीं जाना चाहता है दरोगानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीमामला