हिन्दी पत्रकारिता दिवस: लोकतंत्र की चेतना, समाज का दर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 17 views
हिन्दी पत्रकारिता दिवस: लोकतंत्र की चेतना, समाज का दर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली, हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने समस्त पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता के संवर्धन तथा राष्ट्रहित के प्रति जनमानस को प्रेरित करने वाली एक सशक्त एवं उत्तरदायी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास त्याग, समर्पण, सत्यनिष्ठा और जनसेवा की उच्च परंपराओं से परिपूर्ण रहा है।श्री रस्तोगी ने कहा कि 30 मई 1826 को ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन के साथ हिन्दी पत्रकारिता का जो दीप प्रज्वलित हुआ था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में समाज को दिशा प्रदान कर रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक पत्रकारिता ने देश और समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, समस्याओं तथा उपलब्धियों को निष्पक्षता के साथ जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। पत्रकारों ने सदैव जनभावनाओं को स्वर देने, सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता प्रदान करने तथा शासन और जनता के मध्य एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाई है। लोकतंत्र के चार स्तंभों में पत्रकारिता का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक जागरूक, निष्पक्ष और उत्तरदायी पत्रकार समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने में अहम योगदान देता है। पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन अनेक विषम परिस्थितियों में भी निष्ठा और साहस के साथ करते हैं। सत्य को सामने लाने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जागृत करने में उनकी भूमिका अतुलनीय है। वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। सूचना के तीव्र प्रवाह के इस दौर में तथ्यपरक, संतुलित और विश्वसनीय समाचारों का महत्व पहले से कहीं अधिक हो गया है। ऐसे समय में पत्रकारों का दायित्व है कि वे नैतिक मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे समाज में विश्वास और जागरूकता का वातावरण सुदृढ़ हो सके।
श्री रस्तोगी ने कहा कि व्यापारिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों के विकास में भी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज की नब्ज को समझते हुए विभिन्न वर्गों की समस्याओं, अपेक्षाओं और उपलब्धियों को सामने लाते हैं, जिससे नीति निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को भी दिशा मिलती है। पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं, जिनकी लेखनी लोकतंत्र की शक्ति और जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।
श्री रस्तोगी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर प्रगतिशील कार्यों की कामना की तथा कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना से प्रेरित पत्रकारिता ही एक सशक्त, जागरूक और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार बन सकती है।
सम्बंधित खबरें
-
पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं (पत्रकार संजय तिवारी)नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीराष्ट्र
-
जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवसनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-सम्पादक संजय तिवारी जिलाध
-
एकमुश्त समाधान योजना उठाये लाभ: सृष्टि अवस्थीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-सम्पादक संजय तिवारी रायबरेली
-
छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन/सत्यापित एवं अग्रसारित की तिथियां निर्धारितनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-सम्पादक सं
-
वरिष्ठ पत्रकार ने सीएम को पत्र लिखकर कानपुर एयरपोर्ट का नाम "जनकनंदिनी हवाईअड्डा" रखने की मांग कीनेश