पुलिस मुठभेड़ में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, दो बदमाश घायल
-
By
Admin
Published - 07 August 2026 35 views
पुलिस मुठभेड़ में 5 अभियुक्त गिरफ्तार दो बदमाश घायल
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
मिलएरिया पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता
रायबरेली में थाना मिलएरिया पुलिस, SOG और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 2 अभियुक्त घायल हुए हैं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP32NV1225 भी पुलिस के कब्जे में ली गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से थाना मिलएरिया क्षेत्र के तकिया चौराहा स्थित ज्वेलर्स की दुकानों में हुई चोरी से संबंधित माल बरामद हुआ है। इसके अलावा थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी क्षेत्र में हुई चोरी से संबंधित माल भी बरामद किया गया है मिलएरिया थाने में संबंधित मामले में मु0अ0सं0-0209/2026, धारा 305 BNS तथा मोहनगंज थाना, अमेठी में मु0अ0सं0-0206/2026, धारा 305/331(4) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चोरी की वारदातों से जुड़े गिरोह को लेकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण उन्नाव में भी बढ़ा गंगा का जल स्तरनेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो
-
डीआईओएस सुनील दत्त ने किया तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं की खुली पोलनेशनल न्यूज 1 उन्नाव
-
पुलिस मुठभेड़ में 5 अभियुक्त गिरफ्तार दो बदमाश घायलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीमिलएरि