जगतपुर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
-
By
Admin
Published - 08 August 2026 40 views
जगतपुर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बनी सर्विस रोड, जो जगतपुर कस्बे के कुंड गांव के पास हरियाली के सामने से होकर पूरे सेमान के बगल से चडरई की ओर जाती है, उस पर लंबे समय से एनटीपीसी की राख से लदे ओवरलोड डंपर एवं अन्य भारी वाहन टोल बचाने के लिए तेज गति से गुजर रहे थे।
इन अनियंत्रित और हाई स्पीड वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। ग्रामीण घायल हो रहे थे और क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना रहता था।
इस गंभीर समस्या को लेकर मती के पुरवा, पूरे सेमान और रोझईया भीखम शाह के सभी साथियों ने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं निकल सका।
इसके बाद श्री राकेश सिंह राना सदस्य जिला पंचायत श्री सूर्य प्रताप सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री मोनू सिंह एवं अन्य साथियों के साथ आदरणीय जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु तत्काल कार्रवाई की मांग की।
आदरणीय जिलाधिकारी महोदय की पहल पर आज आईटीडी के अधिकारियों द्वारा सर्विस रोड के दोनों ओर बैरियर लगाकर "भारी वाहन प्रवेश निषेध" के बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं।
अब इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद होगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।
इस जनहितकारी निर्णय के लिए आदरणीय जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, आईटीडी के अधिकारियों तथा इस आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी साथियों एवं ग्रामीणों का हृदय से आभार।
सम्बंधित खबरें
-
सावन में कांवड़ यात्रियों की सेवा जगतपुर थाने की पुलिस ने किया सेवाभावनेशनल न्यूज 1 रायबरेली/जगतपुर
-
जगतपुर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीगंग
-
तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांद