विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा लेखपाल ने किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 21 August 2026 17 views
विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा लेखपाल ने किया निरीक्षण
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
उन्नाव जिले के पुरवा तहसील क्षेत्र के हिलौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सन्दाना के मजरे गांव रामपुर निवासी मीना देवी का कच्चा मकान तेज बारिश के कारण ढह गया। इस घटना से मीना देवी को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।यह घटना 19 अक्टूबर 2026 की देर रात लगभग 12 बजे हुई, जब भारी बारिश के चलते मीना देवी पत्नी स्वर्गीय बिंदाचरण का कच्चा घर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण पाल मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मीना देवी के पति का पांच माह पहले लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रही थीं।लेखपाल कृष्ण पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मौके का निरीक्षण कर लिया है और पीड़ित को दैवीय आपदा के तहत विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा लेखपाल ने किया निरीक्षणउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया उन्नाव
-
एक दिन की बारिश में जलमग्न हुआ जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट परिसर में भी बदहालीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
एक दिन की बारिश में जलमग्न हुआ जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट परिसर में भी बदहालीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से चमकाई जा रही नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग की सड़कनेशनल न्यूज १रायबरेली रि
-
नेपाल में प्रो. आजेंद्र प्रताप सिंह को मिला ‘अवधी साहित्य गौरव रत्न’ सम्माननेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
सई नदी से बरामद हुआ शवनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली। डीह थाना क्षेत्र क