चौसड़ गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान , घरों में घुसा बरसाती पानी
-
By
Admin
Published - 01 September 2026 47 views
चौसड़ गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान घरों में घुसा बरसाती पानी
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संध्या
गरेरी तालाब के पास नाला जाम होने से घुटने तक पानी
बांदा। बिसंडा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चौसड़ में लगातार बारिश के चलते जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। गरेरी तालाब के पास से निकले नाले के जाम होने के कारण बरसात और नाले का पानी गांव की गलियों और लोगों के घरों में घुस गया है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया है। गांव की कई गलियों में घुटने तक पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। घरों में पानी घुसने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान भी खराब होने की स्थिति में हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाले की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। इसके अलावा कुछ दबंग लोगों द्वारा नाले पर कथित रूप से कब्जा कर उसे बंद कर दिए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित है और पानी वापस गांव की ओर लौट रहा है।
जलभराव के चलते ग्रामीणों में बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल नाले की सफाई कराने, कथित अवैध कब्जा हटवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की हैं
सम्बंधित खबरें
-
डीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
-
लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने जलस्तर एवं रपटों का लिया जायजानेशनल न्यूज 1
-
चौसड़ गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान घरों में घुसा बरसाती पानीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संध्यागरेरी त
-
एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का शुभारंभनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा&
-
बांदा शहर की सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बां