RSM बैठक में शिक्षक हितों पर मंथन आकांक्षा सिंह व शिक्षकों के सहयोग की सराहना
-
By
Admin
Published - 15 September 2026 6 views
RSM बैठक में शिक्षक हितों पर मंथन, आकांक्षा सिंह व शिक्षकों के सहयोग की सराहना
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
जगतपुर, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय जगतपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) जगतपुर इकाई की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षक परिवार के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्राथमिक विद्यालय गौरा लखनी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका आकांक्षा सिंह, उनके विद्यालय परिवार एवं जगतपुर के सम्मानित शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई। दिवंगत शिक्षामित्र स्व. राम प्रसाद के परिवार के सहयोग के लिए संगठन एवं शिक्षक साथियों द्वारा जुटाई गई 1,09,300 रुपये की सहायता राशि को मानवीय सहयोग की मिसाल बताया गया। कार्यकारिणी सदस्यों ने इस सहयोग अभियान में शिक्षकों के निस्वार्थ योगदान की प्रशंसा की।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने की। पूर्व अध्यक्ष आशुतोष मौर्या, भानू प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
लवकेश कुमार निर्मल ने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सभी शिक्षक परिवार का हिस्सा हैं तथा संकट की घड़ी में संगठन बिना भेदभाव उनके साथ खड़ा रहेगा। बैठक में भविष्य में किसी शिक्षक, शिक्षामित्र या अनुदेशक के साथ अप्रिय घटना होने पर तत्काल आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग देने का निर्णय लिया गया।
वहीं आगामी शिक्षक सहकारी समिति (सोसाइटी) चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
सम्बंधित खबरें
-
प्रशासन ने चलाया अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर करोड़ों रुपए की भूमि कराई कब्जा मुक्तउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट
-
सद्भावना विकास मंच ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं म
-
अदालत में भूमि विवाद प्रशासनिक आदेश भी बेअसर अब कमिश्नर ने कहा—कोर्ट के आदेश तक रोको निर्माण &
-
बाँदा में खेल मैदानों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया हैनेशनल न
-
लामा में गुटखा दुकान कथित शराब बिक्री को लेकर चर्चा में, अवैध कारोबार के आरोपनेशनल न्यूज 1 बां
-
लकड़ी ठेकेदार विद्याधर पांडे ने पत्रकार पर हरिजन एक्ट लगाने की दी धमकी नेशनल न्यूज 1 रायबरेली र