सद्भावना विकास मंच ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 15 September 2026 7 views
सद्भावना विकास मंच ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा" के नेतृत्व में मंगलवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से जनहित से जुड़े छह प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की गई।
मंच अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा ने कहा कि जिले में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाना आवश्यक है।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें—
1. राजमार्गों की बदहाल स्थिति: जनपद के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजमार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होने का आरोप लगाया गया। मंच ने सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
2. सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक: जिला चिकित्सालय बांदा एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के कुछ चिकित्सकों द्वारा निजी चिकित्सालय संचालित किए जाने का आरोप लगाया गया। मंच ने मरीजों को बेहतर सरकारी उपचार उपलब्ध कराने, निजी प्रैक्टिस की जांच कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों एवं चिकित्सकों के स्थानांतरण की मांग की।
सम्बंधित खबरें
-
प्रशासन ने चलाया अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर करोड़ों रुपए की भूमि कराई कब्जा मुक्तउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट
-
सद्भावना विकास मंच ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं म
-
अदालत में भूमि विवाद प्रशासनिक आदेश भी बेअसर अब कमिश्नर ने कहा—कोर्ट के आदेश तक रोको निर्माण &
-
बाँदा में खेल मैदानों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया हैनेशनल न
-
लामा में गुटखा दुकान कथित शराब बिक्री को लेकर चर्चा में, अवैध कारोबार के आरोपनेशनल न्यूज 1 बां
-
लकड़ी ठेकेदार विद्याधर पांडे ने पत्रकार पर हरिजन एक्ट लगाने की दी धमकी नेशनल न्यूज 1 रायबरेली र