युवा चेतना शिविर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश सेवा साधना और संस्कार से जुड़ने का युवाओं से आह्वान
-
By
Admin
Published - 20 September 2026 6 views
युवा चेतना शिविर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश सेवा साधना और संस्कार से जुड़ने का युवाओं से आह्वान
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में एक दिवसीय युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
शिविर के मुख्य वक्ता शांतिकुंज, हरिद्वार से आए कंकलेस सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश की महत्वपूर्ण शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भागवत आचार्य डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने युवाओं में रचनात्मकता की कमी और एकाग्रता के अभाव सहित वर्तमान समय की विभिन्न चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग, अनुशासित और निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रतन द्विवेदी ने कहा कि बच्चों और युवाओं को माता-पिता के समय, मार्गदर्शन और उचित सलाह की आवश्यकता होती है। परिवार का सकारात्मक वातावरण युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिला समन्वयक प्रमोद पटेल एवं संपर्क प्रमुख रामशरण शास्त्री ने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए कहा कि संयुक्त परिवारों में बढ़ते अलगाव के कारण समाज में अकेलेपन की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने आध्यात्मिकता को सकारात्मक एवं संतुलित जीवन की दिशा बताया।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने गुरुदेव के समाज जागरण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न माध्यमों से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन इंद्रवीर सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं को सेवा, साधना और संस्कार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संगीत टोली में पंडित बृजेश त्रिपाठी, प्रखर सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।
शिविर में समाजसेवी गुलाब कुशवाहा, सबल सिंह, मनीष गुप्ता, सोनू सिंह, बृजेश सिंह, नारायण सिंह, डॉ. एसपी गुप्ता, राकेश गुप्ता, दद्दू, विनोद जैन, राम जानकी, रवि दोसर, नवीन निगम, रामू खरे, सुधा, अनीता सिंह, प्रीति गुप्ता, ममता नामदेव, संजय श्रीवास्तव, अमन यादव, सविता खरे, गीता द्विवेदी, विद्या सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव का शक्ति प्रदर्शन जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागतनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
भदोखर थाना क्षेत्र में बनाई जा रही यूरिया वाली जहरीली कच्ची शराब, प्रशासन मौननेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
रायबरेली एम्स में हुआ कैंसर विशेषज्ञों का सम्मेलन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीएम