डीएम आवास के पास अवस्थी कॉम्प्लेक्स से बाइक चोरी पीड़ित ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप
-
By
Admin
Published - 26 September 2026 3 views
डीएम आवास के पास अवस्थी कॉम्प्लेक्स से बाइक चोरी पीड़ित ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। शहर के कोतवाली क्षेत्र में डीएम आवास के पास स्थित अवस्थी कॉम्प्लेक्स से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित आदर्श अवस्थी के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब 10 बजे अज्ञात चोर उनकी सुजुकी बाइक लेकर फरार हो गए। चोरी हुई बाइक का नंबर UP33 BH 9221 है। बाइक कागजों में पूनम अवस्थी के नाम दर्ज बताई जा रही है।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सुबह करीब 5:30 बजे कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और मामले की जांच कर बाइक बरामद करने की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक बाइक की बरामदगी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।मामले की जांच इंद्रानगर चौकी प्रभारी द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मीडिया से बातचीत में पूरी घटना की जानकारी दी और बाइक बरामद किए जाने की मांग की। पुलिस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में 29 सितंबर तक मौसम को लेकर अलर्ट डीएम ने जारी की एडवाइजरीउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिय
-
कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव परिवार में मचा कोहरामनेशनल न्यूज १रायबरेल
-
लगातार बारिश से धान की फसल गिरी किसानों की बढ़ी चिंताखेतों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन प्रभावित, फ