लगातार बारिश से धान की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता
-
By
Admin
Published - 26 September 2026 8 views
लगातार बारिश से धान की फसल गिरी किसानों की बढ़ी चिंता
खेतों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन प्रभावित, फसलों में नुकसान,किसानों ने नुकसान का आकलन कराने की मांग की
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली। जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। तेज बारिश और हवा के चलते कई इलाकों में खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। खेतों में पानी भरने से फसल के नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है।धान की फसल इस समय पकने की ओर है। ऐसे में लगातार बारिश के कारण गिरी हुई फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से फसल में सड़न और रोग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो धान की फसल को और नुकसान हो सकता है।गन्ने की फसल पर भी असर,लगातार बारिश का असर गन्ने की फसल पर भी दिखाई देने लगा है। जलभराव वाले खेतों में पानी जमा होने से गन्ने की जड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। वहीं तेज हवा और बारिश के चलते कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। निचले इलाकों में खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पाने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।किसानों का कहना है कि बारिश रुकने और मौसम साफ होने के बाद ही खेतों से पानी निकलने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किसान अपनी फसलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों ने संबंधित विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में 29 सितंबर तक मौसम को लेकर अलर्ट डीएम ने जारी की एडवाइजरीउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिय
-
कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव परिवार में मचा कोहरामनेशनल न्यूज १रायबरेल
-
लगातार बारिश से धान की फसल गिरी किसानों की बढ़ी चिंताखेतों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन प्रभावित, फ