लगातार बारिश के बीच डीएम ने राजघाट समेत मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 26 September 2026 3 views
लगातार बारिश के बीच डीएम ने राजघाट समेत मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण
विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली में लगातार हो रही बारिश और आगामी मूर्ति विसर्जन को देखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को राजघाट समेत अन्य जलभराव वाले स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।जिलाधिकारी ने लगातार बारिश को देखते हुए राजघाट और अन्य विसर्जन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए। घाटों पर भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ जलभराव और फिसलन जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल उसका समाधान कराया जाए, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में 29 सितंबर तक मौसम को लेकर अलर्ट डीएम ने जारी की एडवाइजरीउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिय
-
कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव परिवार में मचा कोहरामनेशनल न्यूज १रायबरेल
-
लगातार बारिश से धान की फसल गिरी किसानों की बढ़ी चिंताखेतों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन प्रभावित, फ