नाला निर्माण के नाम पर 6.44 लाख के भुगतान पर उठे सवाल, मौके पर निर्माण नहीं होने का आरोप
-
By
Admin
Published - 28 September 2026 5 views
नाला निर्माण के नाम पर 6.44 लाख के भुगतान पर उठे सवाल, मौके पर निर्माण नहीं होने का आरोप
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बबेरू, बांदा। विकासखंड बबेरू की ग्राम पंचायत कमासिन में नाला निर्माण के नाम पर करीब 6.44 लाख रुपये के भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस नाले के निर्माण के नाम पर भुगतान किया गया, मौके पर उसका नया निर्माण दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्राम पंचायत कमासिन (LGD कोड-51345) में ‘पुलिया से पप्पू के घर तक नाला निर्माण’ के नाम पर कुल 6,44,507 रुपये का भुगतान दर्ज बताया जा रहा है। मेरी पंचायत ऐप में दर्ज विवरण के अनुसार वाउचर संख्या P/7 से 22,244 रुपये, P/18 से 1,71,200 रुपये, P/19 से 97,500 रुपये मजदूरी के नाम पर तथा P/39 से 3,53,563 रुपये का भुगतान दर्ज है। ग्रामीणों के अनुसार इनमें से नया भुगतान 10 सितंबर 2026 को किया गया। भुगतान SHRINETRA CONSTRUCTION नामक फर्म के नाम दर्ज बताया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि 10 सितंबर 2026 को मौके पर GW84+2PX लोकेशन पर नाला कचरे से भरा मिला, जबकि सरकारी ऐप पर कार्य से संबंधित दूसरी लोकेशन HP32+3M6 की फोटो अपलोड की गई है। ग्रामीणों ने इन दोनों लोकेशन और अपलोड की गई तस्वीरों की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में पहले सचिव धर्मेंद्र सिंह थे, जबकि वर्तमान में कुंवर पाल सिंह सचिव हैं और रागिनी देवी ग्राम प्रधान हैं। आरोप है कि सचिव बदलने के बाद भी उक्त कार्य के नाम पर भुगतान जारी रहा।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, मौके पर स्थलीय सत्यापन, भुगतान एवं अभिलेखों की जांच कराने के साथ दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भुगतान के सापेक्ष मौके पर कितना कार्य कराया गया और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज तस्वीर व लोकेशन वास्तविक कार्यस्थल से संबंधित हैं या नहीं।
सम्बंधित खबरें
-
रायबरेली विशालकाय मगरमच्छ देख ग्रामीणों के उड़े होशनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: छह शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामदनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपो
-
अधिकारियों के आश्वासन पर शालिनी सिंह पटेल ने तोड़ा आमरण अनशननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या15 सूत