रफ्तार के कहर ने ली एक और जान पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर एक युवक की मौके पर मौत तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर
-
By
Admin
Published - 15 October 2026 18 views
रफ्तार के कहर ने ली एक और जान पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर एक युवक की मौके पर मौत तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सहरावा हिंदुस्तान लीवर कंपनी से ड्यूटी कर वापस घर जा रहे हैं युवक की बाइक में पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है थाना क्षेत्र के गांव सेमरीमऊ निवासी ईश्वर दीन का पुत्र सहरावा स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं जिससे देर शाम ड्यूटी कर अपने मित्र अंशु पुत्र भगोले निवासी गदोरवा के साथ मोटर साइकिल से वापस घर आ रहे थे तभी पुरवा सोहरामऊ मार्ग पर शिवदीन खेड़ा पानी की टंकी के पास सामने से आ रहे हैं पिकअप लोडर ने जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित लोडर बगल से गुजर रहे दूसरी बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे जाकर पलट गया जिसे दूसरी बाइक पर सवार दीपू सिंह निवासी उदित खेड़ा थाना खीरो व जितेंद्र सिंह निवासी सोहाखेड़ा थाना बीघापुर गंभीर रूप से घायल हो गए lसूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों लोगों को एम्बुलेंस से पुरवा सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया वहीं तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया l
सम्बंधित खबरें
-
दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेल
-
इंडोर जिम का शुभारंभ कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को मिलेगा बढ़ावानेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपो
-
महराजगंज नगर पंचायत में सरकारी उचित दर की दुकान सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूदनेशनल न्यूज 1 रायबरेली र