पुलिस स्मृति दिवस पर डीआईजी और एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
-
By
Admin
Published - 21 October 2026 6 views
पुलिस स्मृति दिवस पर डीआईजी और एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन बांदा में परेड का आयोजन किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र श्री राजेश एस0, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित राजपत्रित अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई । इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को परिजनों को आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में थाना फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबारी में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ष्पुलिस स्मृति दिवसष् मनाया जाता है । बता दें कि 1 सितंबर 25 से 31 अगस्त 2026 तक पूरे भारत वर्ष में 154 पुलिसकर्मी अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुएअपने प्राणों की आहूति दे दी ।
वहीं बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी भारत-तिब्बत सीमा पर नियमित गस्त के लिए निकली थी । उसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है ।
सम्बंधित खबरें
-
धूमधाम से निकली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षाभाजपा विधायक प्रकाश द
-
पुलिस स्मृति दिवस पर डीआईजी और एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर
-
कालिंजर पुलिस की कार्रवाई, 2.3 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स