खादी ग्रामोद्योग और माटी कला महोत्सव का दस दिवसीय सफर संपन्न, उद्यमियों को किया सम्मानित
-
By
Admin
Published - 10 November 2026 38 views
खादी ग्रामोद्योग और माटी कला महोत्सव का दस दिवसीय सफर संपन्न, उद्यमियों को किया सम्मानित
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जनपद बांदा में आयोजित दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं माटी कला महोत्सव का भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का विधिवत समापन किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मदन मोहन वर्मा, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी झांसी राम किशोर गुप्ता, कुशल उद्यमी एवं समाजसेवी महेंद्र भटनागर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला से जुड़े उद्यमी, शिल्पकार तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रजत सेठ ने सभी उद्यमियों एवं उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उद्यमियों को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जनपद की पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन दीनदयाल सोनी ने किया। इस दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, शिल्पकारों, पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी की सफलता सभी के सामूहिक सहयोग, सहभागिता और परिश्रम का परिणाम है। इस महोत्सव के माध्यम से खादी, ग्रामोद्योग एवं माटी कला से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने विशेष रूप से जिला प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
दस दिवसीय इस महोत्सव ने स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक शिल्पकला, खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का समापन उत्साह एवं उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
नाबालिगों के हाथों में वाहन की चाबी थमा रहे अभिभावक सड़क हादसों को दे रहे न्योता नेशनल न्यूज १र
-
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ पंडित का पुरवानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट-