आलू की गिरती कीमत से किसान बेहाल, सलोन कोल्ड स्टोरेज से उठ रही सड़ी आलू की दुर्गंध बनी ग्रामीणों की मुसीबत
-
By
Admin
Published - 14 November 2026 52 views
आलू की गिरती कीमत से किसान बेहाल, सलोन कोल्ड स्टोरेज से उठ रही सड़ी आलू की दुर्गंध बनी ग्रामीणों की मुसीबत
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन रायबरेली। कोल्ड स्टोरेज के आसपास फैल रही दुर्गंध से राहगीर और ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका,उपजिलाधिकारी से पीड़ित अधिवक्ताओं ने की शिकायत, आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई,एक ओर आलू की लगातार गिरती कीमत किसानों के लिए आर्थिक संकट का कारण बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर सलोन स्थित कोल्ड स्टोरेज से निकल रही सड़ी आलू की तेज दुर्गंध आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कोल्ड स्टोरेज में खराब होकर सड़ रहे आलू से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के क्षेत्र में रहना और सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि इस तरह की गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज से निकलने वाली दुर्गंध आसपास के रास्तों और आबादी वाले क्षेत्रों तक फैल रही है। राहगीरों को वहां से गुजरते समय नाक बंद करनी पड़ती है, वहीं आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खराब आलू का उचित निस्तारण और परिसर की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।गौरतलब है कि वर्तमान समय में आलू की कीमतों में गिरावट से किसान पहले ही परेशान हैं। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू के खराब होने और उससे उत्पन्न दुर्गंध ने एक नई समस्या खड़ी कर दी है। किसानों की आर्थिक परेशानी के साथ-साथ आसपास के नागरिकों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर पीड़ित अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। अधिवक्ताओं और ग्रामीणों का सवाल है कि जब सार्वजनिक आवागमन और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या अधिकारियों के संज्ञान में लाई जा चुकी है, तो फिर समस्या का समाधान क्यों नहीं कराया जा रहा है?लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कोल्ड स्टोरेज का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, सड़े हुए आलू का नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण कराया जाए तथा परिसर में साफ-सफाई और दुर्गंध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी स्थिति का परीक्षण कराए जाने की मांग उठ रही है।अब देखना यह है कि ग्रामीणों और अधिवक्ताओं की शिकायत पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और सलोन कोल्ड स्टोरेज से फैल रही दुर्गंध की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 30 लीटर शराब बरामद, 500
-
रायबरेली में पारिवारिक विवाद और खूनी संघर्ष: ससुर और देवर ने बड़े बेटे और बहू को पीटा, वीडियो वायरल,
-
एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट मा
-
अजगैन में हुआ भीषण सड़क हादसा बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौतउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया&