पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
-
By
Admin
Published - 14 November 2026 5 views
रायबरेली में पारिवारिक विवाद और खूनी संघर्ष: ससुर और देवर ने बड़े बेटे और बहू को पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र के घूरवारा चौकी अंतर्गत खड़गपुर कुर्मीयाना गांव में संपत्ति और ताला लगाने के विवाद को लेकर रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ससुर ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अपने ही बड़े बेटे और बड़ी बहू के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ससुर और देवर महिला के बाल नोचते और उसके पति को दीवार से घसीटकर पीटते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी, तभी पीछे से ससुर कमलेश चौधरी और देवर रानेन्द्र कुमार ने घर का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की, इलेक्ट्रॉनिक सामान व कीमती सामान क्षतिग्रस्त कर दिए और महिला के साथ अभद्रता व कपड़े फाड़ने की कोशिश की।
घटना के बाद जब पीड़ित दंपत्ति न्याय की गुहार लगाने घूरवारा चौकी पहुंचे, तो वहाँ पुलिस ने उनकी फरियाद सुनने के बजाय उनके साथ अभद्रता की, डांट-डपट कर भगा दिया और जबरन सुलह-समझौता करवाकर मामला रफा-दफा कर दिया। वायरल वीडियो और दस्तावेजों से यह भी सामने आया है कि आरोपी ससुर ने पहले ही बड़े बेटे राजेश कुमार को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने का नोटिस दे रखा था। इस पूरी घटना के बाद से पीड़ित दम्पति पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में जुटी हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 30 लीटर शराब बरामद, 500
-
रायबरेली में पारिवारिक विवाद और खूनी संघर्ष: ससुर और देवर ने बड़े बेटे और बहू को पीटा, वीडियो वायरल,
-
एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट मा
-
अजगैन में हुआ भीषण सड़क हादसा बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौतउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया&