बाल विवाह रोकने हेतु केजीबीवी सूची सलोन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
-
By
Admin
Published - 28 November 2026 7 views
बाल विवाह रोकने हेतु केजीबीवी सूची सलोन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन, रायबरेली। रंगोली पोस्टर स्लोगन एवं रैली के माध्यम से चलाया गया जागरुकता अभियान समाज में बाल विवाह रोकने का संदेश देने के लिए आज केजीबीवी सूची में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के दिशा निर्देश पर मीना मंच प्रभारी एस.एस पाण्डेय द्वारा बच्चों एवं समुदाय के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बाल विवाह रोकने का संदेश देने वाली रगोली एवं पोस्टर तथा वाद विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विवाह के प्रति बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने एवं कानूनी जानकारी देने के लिए कोतवाली सलोन से महिला इंस्पेक्टर वर्षा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी मीना मंच एस.एस पाण्डेय ने कहा की मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को स्वास्थ्य ,शिक्षा ,सुरक्षा एव बाल विवाह रोकने के बारे में लगातार जागरूकता कार्यक्रम सभी केजीबीवी ,कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन नीलम वर्मा पूर्णकालिक शिक्षिका प्रतिभा सिंह एवं अपूर्वा श्रीवास्तव ,स्टाफ प्रभाकर सिंह बृजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीना मंच सुगमकर्ता प्रतिभा सिंह एवं धन्यवाद नीलम वर्मा वार्डन द्वारा किया गया ।बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली, पोस्टर की सराहना अभिभावकों द्वारा जमकर की गई है।
सम्बंधित खबरें
-
बाल विवाह रोकने हेतु केजीबीवी सूची सलोन में आयोजित हुआ कार्यक्रमनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल