सहन की पुरानी दीवार गिराने का आरोप
-
By
Admin
Published - 08 March 2026 29 views
सहन की पुरानी दीवार गिराने का आरोप, पीड़िता ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी आशा देवी ने अपने विपक्षियों पर सहन की पुरानी दीवार गिरा देने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मदारपुर निवासी आशा देवी ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके सहन की पुरानी दीवार को गांव के कुछ विपक्षियों द्वारा जबरन गिरा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि दीवार गिराए जाने से उनके घर की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है तथा उन्हें मानसिक व आर्थिक क्षति भी हुई है।आशा देवी ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा उनकी दीवार को पुनः बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में विवाद और बढ़ सकता है।समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आशा देवी ने प्रशासन से न्याय दिलाने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
वार्षिक परीक्षा-परिणाम घोषित नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा बगहा,सलोन।
-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर भव्य होली मिलन समारोहनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या बांदा ज
-
बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर गांव-गांव पांव-पांव पदयात्रा नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- सं
-
बांदा में होली और रंग पंचमी के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन नेश
-
सहन की पुरानी दीवार गिराने का आरोप, पीड़िता ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायबर
-
स्वास्थ्य सखी समूह की बैठक आयोजितः सरकारी योजनाओं पर चर्चा महिलाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्य