वार्षिक परीक्षा-परिणाम घोषित
-
By
Admin
Published - 08 March 2026 111 views
वार्षिक परीक्षा-परिणाम घोषित
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
बगहा,सलोन। 8 मार्च 2026 (रविवार )। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बगहा,सलोन, रायबरेली में आज वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और प्रगति-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल भी प्रदान किए गए और उनके माता - पिता को भी सम्मानित किया गया। इस बार लगभग चालीस विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत या उसके निकटतम अंक अर्जित किए, जिन्हें प्रधानाचार्या जी द्वारा पदक प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की गई। शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए 107 विद्यार्थियों को विशेष पदक प्रदान किए गए, जिन्होंने पूरे सत्र किसी भी परिस्थिति को दरकिनार करते हुए अपने अध्ययन हेतु स्कूल आने को प्रमुखता दी। कक्षा सातवीं में अध्ययनरत वैदिक रस्तोगी ने 99.36 प्रतिशत अंक हासिल कर सत्र 2025-26 के 'स्कूल टॉपर' होने का गौरव हासिल किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने कहा कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में माता - पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है। उचित देखरेख उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है। उनके द्वारा विद्यार्थियों को अनवरत यत्न करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आज के इस कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 9:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं 12 मार्च 2026 से शुरू की जाएंगी।
सम्बंधित खबरें
-
वार्षिक परीक्षा-परिणाम घोषित नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा बगहा,सलोन।
-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर भव्य होली मिलन समारोहनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या बांदा ज
-
बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर गांव-गांव पांव-पांव पदयात्रा नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- सं
-
बांदा में होली और रंग पंचमी के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन नेश
-
सहन की पुरानी दीवार गिराने का आरोप, पीड़िता ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायबर
-
स्वास्थ्य सखी समूह की बैठक आयोजितः सरकारी योजनाओं पर चर्चा महिलाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्य