सीएम योगी की मां पर टिप्पणी: मौलाना सलीम का पुतला फूंका
-
By
Admin
Published - 10 March 2026 11 views
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी: मौलाना सलीम का पुतला फूंका
हिंदू युवा वाहिनी ने मौलाना का सिर कलम करने पर 21 लाख का इनाम रखा
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
सलोन में तहसील चौराहे पर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में मौलाना सलीम का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के समर्थन में भी नारे लगाए गए।
यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ। इस वीडियो में मौलाना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी के लिए आपत्तिजनक बातें कहते हुए सुना जा सकता है, जिसमें उन्हें 'गोश्त खाने वाली' बताया गया है। इस टिप्पणी से हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
रायबरेली के हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम का सिर कलम करने वाले को हिंदू युवा वाहिनी पूरे प्रदेश परिवार की तरफ से 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने मौलाना सलीम की टिप्पणी को बेहद अशोभनीय बताया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। उन्होंने मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और ऐसे बयानों की निंदा की।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा में कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के पांचवें दिन ओरन, कोर्रही और बिसंडा में जनसभाएंनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
एन टी पी सी में के. औ.सु.बल के 57 वे स्थापना दिवस को हर्ष और उल्लाश के साथ मनाया गया।नेशनल न्य
-
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी: मौलाना सलीम का पुतला फूंकाहिंदू युवा वाहिनी ने मौलाना का सिर कलम करने प
-
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्