गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के पांचवें दिन ओरन, कोर्रही और बिसंडा में जनसभाएं
-
By
Admin
Published - 10 March 2026 10 views
गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के पांचवें दिन ओरन, कोर्रही और बिसंडा में जनसभाएं
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या
बांदा। बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर निकाली जा रही गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के पांचवें दिन बांदा जिले के ओरन, कोर्रही और बिसंडा में जनसभाओं का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया और बुंदेलखंड राज्य की मांग के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से दूर रहे बुंदेलखंड को अब उसका अधिकार मिलना चाहिए।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड की समस्याओं का स्थायी समाधान अलग राज्य के गठन में ही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए जनआंदोलन को मजबूत करना होगा।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है, ताकि बुंदेलखंड की आवाज सीधे दिल्ली तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास, रोजगार और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अलग राज्य बनना समय की मांग है।
यात्रा के बांदा संयोजक जयराम सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के लोग अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और राज्य निर्माण की मांग को लेकर तेजी से एकजुट हो रहे हैं।
आश्रय सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार और किसानों को उचित सुविधाएं तभी मिलेंगी जब बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा।
नीरज निगम ने कहा कि यह यात्रा जनजागरण का बड़ा माध्यम बन रही है और लोगों में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
राजेश बाजपेयी ने कहा कि बुंदेलखंड के सम्मान और स्वाभिमान के लिए यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे तथा बुंदेलखंड राज्य निर्माण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।
मुख्य रूप से विकाश चंद्र गुप्ता, जगपत सिंह, दीपू गुप्ता, पुरुषोत्तम यादव, विक्की कुशवाहा, फहीम खान , सत्येंद्र सिंह, राजीव सिंह आदि ने राज्य निर्माण का संकल्प लियाl
सम्बंधित खबरें
-
बांदा में कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के पांचवें दिन ओरन, कोर्रही और बिसंडा में जनसभाएंनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
एन टी पी सी में के. औ.सु.बल के 57 वे स्थापना दिवस को हर्ष और उल्लाश के साथ मनाया गया।नेशनल न्य
-
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी: मौलाना सलीम का पुतला फूंकाहिंदू युवा वाहिनी ने मौलाना का सिर कलम करने प
-
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्