कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़ते मूल्य और कालाबाजारी को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 51 views
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़ते मूल्य और कालाबाजारी को लेकर सौंपा ज्ञापन,
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन रायबरेली:-सलोन में कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को सलोन तहसील में अर्जुन पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। देशभर में एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते हुए दाम की कीमत से जूझ रहे आम जनता को लाइन में लगने पर मजबूर करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया, रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है जगह-जगह से सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसी के सामने लंबी कतारों की खबरें मिल रही यह हाल तब है जब सरकार ने एलपीजी की 80-85 फ़ीसदी सप्लाई औद्योगिक क्षेत्र से घरेलू उपयोग के लिए भेजने का निर्णय लिया है पीसीसी की सदस्य किरन देवी ने बताया कि नोटबंदी और करोना संकट का सामना इस सरकार ने करवाया है अब गैस सिलेंडर के लिए जनता को हाहाकार करना पड़ रहा है।जिले में भले ही जिला प्रशासन द्वारा रसोई गैस की भरपूर उपलब्धता का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है जिले के शहरी कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जहां गैस की उपलब्धता देखी तो उपभोक्ता 200 से 300 रुपए अधिक देकर गैस सिलेंडर लेने पर मजबूर है इस विरोध प्रदर्शन में तीनो ब्लॉक अध्यक्ष गण अपनी टीमो के साथ अशोक शुक्ला,धर्मेंद्र सिंह,अनुराग द्विवेदी,शिवदर्शन पासी,मोहित मिश्रा,निजाम अंसारी,आदिल अता,इस्माइल,आनन्द सिंह,प्रेमप्रकाश पाण्डेय,आनंद यादव,नकुल मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
दबिश के दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 300 किलो लहन नष्ट 3 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
ग्राम प्रधानों का डिजिटल साक्षरता विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ समापन नेशनल न
-
श्रीराम कथा के तृतीय दिवस राममय हुआ सूची कस्बानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीसलोन/रायबर
-
जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 714 लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्तनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
डीएम की अध्यक्षता में सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील