श्रीराम कथा के तृतीय दिवस राममय हुआ सूची कस्बा
-
By
Admin
Published - 17 March 2026 72 views
श्रीराम कथा के तृतीय दिवस राममय हुआ सूची कस्बा
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन/रायबरेली। जनपद के विकास खंड सलोन स्थित सूची कस्बा इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का साक्षी बना हुआ है। चतुर्थ दिवसीय श्रीराम कथा एवं मानस संत सम्मेलन के तृतीय दिवस पर वातावरण पूर्णतः राममय हो उठा, जब दूर-दराज से पधारे विद्वान संतों और प्रख्यात कथावाचकों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण और ओजस्वी वर्णन किया।कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़ भक्ति में लीन होकर प्रत्येक शब्द को आत्मसात करती नजर आई। इसी क्रम में चित्रकूट की पावन धरा से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका देवी श्वेतांबरा रामयणी जी ने श्रीरामचरितमानस के अयोध्याकांड की चौपाई—
"अवध तहां जह राम निवासू।
तहई दिवसु जह भानु प्रकासू।।"
—का मधुर वाचन करते हुए उसके गूढ़ आध्यात्मिक अर्थ को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जहां श्रीराम का निवास होता है, वहीं सच्चा सुख, शांति और प्रकाश विद्यमान होता है। अर्थात, जहां राम का नाम, गुणगान और आदर्शों का अनुसरण होता है, वही स्थान वास्तविक ‘अवध’ बन जाता है।उनके भावपूर्ण व्याख्यान ने श्रोताओं को न केवल भावविभोर किया, बल्कि जीवन में मर्यादा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी। कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संचार हो गया।इस अवसर पर रामकथा कमेटी के व्यवस्थापक पंडित बाल गोपाल त्रिपाठी, बृजेश सिंह,अरुण सिंह,राकेश सिंह, गुडडू विश्वकर्मा, चंद्रधर पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु जन मौजूद रहे।समापन की ओर बढ़ते इस आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो इस बात का प्रतीक है कि श्रीराम कथा आज भी जनमानस के हृदय में उतनी ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी है, जितनी सदियों पहले थी।
सम्बंधित खबरें
-
दबिश के दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 300 किलो लहन नष्ट 3 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
ग्राम प्रधानों का डिजिटल साक्षरता विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ समापन नेशनल न
-
श्रीराम कथा के तृतीय दिवस राममय हुआ सूची कस्बानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीसलोन/रायबर
-
जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 714 लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्तनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
डीएम की अध्यक्षता में सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील