पावर हाउस पर उपभोक्ताओं का भारी हंगामा
-
By
Admin
Published - 28 April 2026 19 views
पावर हाउस पर उपभोक्ताओं का भारी हंगामा
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
रायबरेली /महराजगंज। महराजगंज पावर हाउस में अघोषित बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं का धैर्य पूरी तरह जवाब दे गया। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान दर्जनों ग्रामीण और कस्बे के लोग जब अपनी शिकायत लेकर अधिशासी अभियंता (XEN) कार्यालय पहुंचे, तो वहां किसी भी उच्चाधिकारी के मौजूद न होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा और भड़क गया। नाराज उपभोक्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप है कि एक ओर बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी दफ्तरों से नदारद हैं। उपभोक्ताओं ने विभाग पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो जेई फोन उठाते हैं और न ही कोई बड़ा अधिकारी मौके पर फरियाद सुनने को तैयार है। आक्रोशित लोगों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति का रोस्टर नहीं सुधरा, तो वे कार्यालय में तालाबंदी कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। फिलहाल, बिजली विभाग के प्रति जनता में भारी असंतोष बना हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंटनेशनल न्यूज १रायब
-
गैस सिलेंडर रिसाव से भीषण अग्निकांड, 9 लोग झुलसेनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,रायबरेली
-
पावर हाउस पर उपभोक्ताओं का भारी हंगामानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी रायबरेली /मह
-
महिला शक्ति मिशन की खुली पोल न्याय के लिए एसपी आफिस कार्यालय पर विलखती महिलानेशनल न्यूज १रायबरेली रि
-
स्टे आदेश के बाद भी बुजुर्ग की भूमि पर दबंग जबरन कर रहे निर्माणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त
-
17 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल