स्टे आदेश के बाद भी बुजुर्ग की भूमि पर दबंग जबरन कर रहे निर्माण
-
By
Admin
Published - 26 April 2026 103 views
स्टे आदेश के बाद भी बुजुर्ग की भूमि पर दबंग जबरन कर रहे निर्माण
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। जनपद क्षेत्र में दबंगों ने न्यायालय द्वारा स्टे लगी जमीन पर जबरन अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया है। भू-स्वामी के परिजनों ने कार्यवाही के लिए गुहार लगाई फिर भी काम शुरू है जिससे तहसील प्रशासन की कार्यशैली सवालों के कठघरे में कैद हो चुकी है। ताजा मामला जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित पिढिया मजरे औटहिया गांव का है जहां की निवासिनी पीड़िता मालती पत्नी राजाराम नहीं बताया कि मेरे चाचा द्वारा गाटा संख्या 192 वसीयत की गई है जिनकी सेवा हम लोगों द्वारा किया जाता है जिनके बिना सहमति के गांव के ही दबंग हीरालाल पुत्र जलदेव, लालजी पुत्र जलदेव, विमल पाटनी लाल जी, और हज लाल व हीरालाल के परिजन जबरन गाटा संख्या 192 पर अवैध निर्माण का कार्य शुरू कर दिए। पीड़िता मालती ने बताया की इस पूरे मामले को लेकर ग्राम न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। जिसमें स्टे आदेश पारित कर दोनों पक्षों को निर्माण करने से रोक दिया। इसके बावजूद लेखपाल व पुलिस कर्मियों से सांठगांठ कर जबरन भूमि धरी जमीन पर अवैध निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पीड़िता मालती ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय के गुहार लगाई है वहीं डीएम में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
सम्बंधित खबरें
-
स्टे आदेश के बाद भी बुजुर्ग की भूमि पर दबंग जबरन कर रहे निर्माणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त
-
17 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि- एडीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीआयो
-
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशनेशनल न्यूज 1ब
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। 25 अप्रै