गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 8 views
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्या
भूमि विवाद और रास्ते के मामलों पर सख्ती, राजस्व-पुलिस टीम को मौके पर भेजने के निर्देश
बांदा। 25 अप्रैल 2026 को थाना गिरवा में जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की उपस्थिति में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान एक फरियादी ने घर के रास्ते में विपक्षी द्वारा दरवाजा खोलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम बड़ोखर के एक अन्य फरियादी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को मौके पर पहुंचकर कब्जा दिलाने की कार्रवाई करने को कहा।
जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को अभियान चलाकर पैमाइश से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निपटाने पर जोर दिया।
उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य घर-घर जाकर पूरा किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना अध्यक्ष गिरवा, नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशनेशनल न्यूज 1ब
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। 25 अप्रै
-
बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयुक्त ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्
-
सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागतनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्याब
-
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा हुई शुरूनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,रायबरेली। ज़िले