होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा हुई शुरू
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 10 views
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा हुई शुरू
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली। ज़िले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल शनिवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा तीन दिनों तक 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में करीब 2064 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।जिला प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। परीक्षा की निगरानी के लिए तीसरी आंख सीसीटीवी के साथ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर सख्त चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
जिला प्रशासन का लक्ष्य पूरी तरह नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करना है।
सम्बंधित खबरें
-
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशनेशनल न्यूज 1ब
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। 25 अप्रै
-
बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयुक्त ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्
-
सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागतनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्याब
-
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा हुई शुरूनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,रायबरेली। ज़िले