सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 9 views
सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत
नेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्या
बांदा कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का शनिवार को शहर में भव्य स्वागत किया गया। स्वराज कॉलोनी स्थित सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी ‘विदित’ के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार इस्तकबाल किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने भाजपा की मोदी-योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में डर का माहौल बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का भय दिखाकर विपक्षी नेताओं को तोड़ने का प्रयास कर रही है, जबकि विरोध करने वालों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने को भी इसी डर का परिणाम बताया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और चुनाव को निरस्त करने की बात कही।
इस दौरान सपा नेता ओमनारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने पूर्व मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के पुत्र अफजल सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, महासचिव एजाज खान, प्रदेश सचिव हसनुद्दीन सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशनेशनल न्यूज 1ब
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। 25 अप्रै
-
बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयुक्त ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्
-
सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागतनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्याब
-
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा हुई शुरूनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,रायबरेली। ज़िले