बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयुक्त ने किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 10 views
बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयुक्त ने किया निरीक्षण
नेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्या
तीन केन्द्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक, सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शी ढंग से हुई परीक्षा
बांदा। जनपद में 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर पालिका बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 384 उपस्थित रहे। यहां पेयजल, जनरेटर, पंखों और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
खानका इंटर कॉलेज केंद्र पर 384 में से 307 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जहां निगरानी और पेयजल की व्यवस्था सुचारु मिली। वहीं आदर्श बजरंग विद्यालय केंद्र पर 480 में से 375 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस केंद्र पर 23 सीसीटीवी कैमरों सहित आरओ, जनरेटर और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।
आयुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखी जाए और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधाओं को सर्वोपरि बताते हुए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सकी। आयुक्त ने सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की।
सम्बंधित खबरें
-
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशनेशनल न्यूज 1ब
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। 25 अप्रै
-
बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयुक्त ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्
-
सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागतनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्याब
-
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा हुई शुरूनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,रायबरेली। ज़िले