होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 25 April 2026 10 views
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
नेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय, मेडिकल कॉलेज तथा जनता इंटर कॉलेज खुरहंड सहित कई केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम पहुंचकर परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षा संबंधी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, जनरेटर, अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया।
इस मौके पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशनेशनल न्यूज 1ब
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। 25 अप्रै
-
बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयुक्त ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्
-
सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागतनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्याब
-
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा हुई शुरूनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,रायबरेली। ज़िले