मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि- एडीएम
-
By
Admin
Published - 26 April 2026 25 views
मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि- एडीएम
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
जनपद रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को गंगा नदी में डूबने की एक अत्यंत दुखद घटना घटित हुई, जिसमें ग्राम रानीखेड़ा निवासी हरिओम (22 वर्ष), हरिशंकर (16 वर्ष) एवं सत्येन्द्र (26 वर्ष) की मृत्यु हो गई। घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत राशि/मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इसके उपरांत मृतकों के परिजनों के खातों में शासन द्वारा अनुमन्य चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है तथा इस कठिन समय में प्रशासन संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है।
सम्बंधित खबरें
-
स्टे आदेश के बाद भी बुजुर्ग की भूमि पर दबंग जबरन कर रहे निर्माणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त
-
17 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि- एडीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीआयो
-
गिरवा थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशनेशनल न्यूज 1ब
-
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणनेशनल न्यूज1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। 25 अप्रै