सड़क किनारे मार्ग पर लगे पेड़ दुघर्टना को दे रहे दावत, जिम्मेदार बनें अंधे बहरे और गूंगे
-
By
Admin
Published - 12 May 2026 50 views
सड़क किनारे मार्ग पर लगे पेड़ दुघर्टना को दे रहे दावत, जिम्मेदार बनें अंधे बहरे और गूंगे
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली जनपद की सलोन तहसील क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े जर्जर और सूखे पेड़ राहगीरों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। ताजा मामला सलोन क्षेत्र के बनिया का पुरवा गांव के पास का है, जहां अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय वहां से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने से सड़क पर गुजर रही एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर ट्रॉली उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के चलते कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे कई पुराने, सूखे और जर्जर पेड़ वर्षों से खड़े हैं, जिनकी शिकायत कई बार संबंधित विभागों से की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि वन विभाग और अन्य जिम्मेदार विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं, जबकि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक किसी की जान नहीं चली जाती, तब तक प्रशासन सक्रिय नहीं होता। आए दिन आंधी, बारिश या तेज हवा में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन सूखे और खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ों का तत्काल सर्वे कराया जाए और जो पेड़ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, उन्हें समय रहते काटकर हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही आम नागरिकों की जान पर भारी पड़ सकती है।
सम्बंधित खबरें
-
11 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
बकायेदारों की भूमि की नीलामी 21 व 22 मई कोनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उपजिलाधि
-
पंचायत चुनाव की पूर्ण मतदान सामग्री किट हेतु, जेम पोर्टल पर बिड प्रकाशितइच्छुक फर्मे निविदा में ले स
-
पंचायत चुनाव की पूर्ण मतदान सामग्री किट हेतु, जेम पोर्टल पर बिड प्रकाशितइच्छुक फर्मे निविदा में ले स
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज १र