जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 12 May 2026 45 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्न
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली,12 मई 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, मुआवजा वितरण, अवरोधों तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि किसानों एवं प्रभावित व्यक्तियों को शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की भी समीक्षा की गई व यूपीडा को निर्देशित किया गया कि चिन्हित की गई सड़कों को समयबद्ध रिस्टोर कराया जाए, यूपीडा से चिन्हित सड़कों की कार्ययोजना प्राप्त कर ली जाए, सड़कों की मरम्मत होने के पश्चात संबंधित उप जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता से ज्वॉइंट सर्वे करा कर यह सुनिश्चित करा लिया जाए कि मानक के अनुरूप सड़कों की मरम्मत कर दी गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव,संबंधित उप जिलाधिकारी, एनएचएनआई, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
11 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
बकायेदारों की भूमि की नीलामी 21 व 22 मई कोनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उपजिलाधि
-
पंचायत चुनाव की पूर्ण मतदान सामग्री किट हेतु, जेम पोर्टल पर बिड प्रकाशितइच्छुक फर्मे निविदा में ले स
-
पंचायत चुनाव की पूर्ण मतदान सामग्री किट हेतु, जेम पोर्टल पर बिड प्रकाशितइच्छुक फर्मे निविदा में ले स
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज १र